रणवीर सिंह ने करीना कपूर को लेकर कर दिया था ऐसा कमेंट, बाद में मांगनी पड़ी थी माफी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के साथ- साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी जाने जाते है। वही उनका चुलबुला अंदाज हर किसी का दिल जीत लेता हैं। एक्टर ने लाखो फैंस है, वो जो भी करते है फैंस उन्हें फॉलो करते है। लेकिन अतरंगी कपडे पहनने वाले रणवीर सिंह ने एक बार करीना कपूर को लेकर ऐसी अतरंगी बात कर दी थी जिसके बात एक्टर को माफी तक मांगनी पड़ गई थी। रणवीर सिंह को कई बार उनका यही चुलबुलापन उन्हीं के लिए मुसीबत बन जाता है। दरअसल, कई साल पहले रणवीर सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में करीना कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया था। इंटरव्यू में रणवीर ने बताया कि-करीना कपूर को स्विमिंग करते देखने के लिए वो एक क्लब में जाया करते थे।उन्होंने आगे कहा कि वो करीना को तैरता देख बच्चे से लड़के बन गए थे। बाद में इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल भी हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपनी बात पर शर्मिंदगी भी जाहिर की थी। बात करें रणवीर सिंह और करीना कपूर के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही बेबो लाल सिंह चड्डा में नजर आएंगी। वहीं, रणवीर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा रणवीर की झोली में करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त, जयेशभाई जोरदा और सर्कस जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।




