ग्लैमरस दुनिया

रमजान के आख‍िरी रोजे पर ट्रेड‍िशनल कपड़े पहनकर उर्फी ने सभी को किया हैरान, लाेगों ने पूछा- फटे कपड़े खत्म हो गए क्या ?

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जब भी एक्ट्रेस उर्फी जावेद का नाम आता है तो अतरंगी कपड़ों के तस्वीर सामने आ जाती है। बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी के कपड़ों को देखकर समझ नहीं आता कि इसकी तारीफ करें या बुराई। अपने कपड़ों को लेकर हर बार ट्रोल होने वाली एक्ट्रेस इस बार कुछ अलग ही अंदाज में नजर आई।

रमजान के आख‍िरी रोजे पर ट्रेड‍िशनल कपड़े पहनकर उर्फी ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने खुद अपने नए लुक की वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह सूट पहने नजर आ रही है। उन्होंने सिर पर फ्लावर प्र‍िंटेड दुपट्टा लिया हुआ है और खुली जुल्फों को लहराते हुए कैमरे पर स्माइल कर रही है।

एक्ट्रेस ने वीडियो के बैकग्राउंड में पाक‍िस्तानी सिंगर अली सेठी का गाना ‘चांदनी रात’ यूज किया और  कैप्शन में लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि मैंने इसे क्यों अपलोड किया है, लेकिन मुझे इस गाने से प्यार हो गया है! जिन लोगों ने अली सेठी की चांदनी रात नहीं सुनी है, वो मुझे बाद में धन्यवाद कह सकते हैं! यह काफी खास दृश्य है! मैं तब तक शादी नहीं कर रही हूं, जब तक यह गाना मेरी शादी में नहीं बजाया जाता!’

लोगों को विश्वाश ही नहीं हो रहा है कि ये  उर्फी है। जहां कुछ लाेग उनके इस नए लुक की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ अब भी मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या बात आज बड़ी संस्कारी नजर आ रही हो, रिश्ते वाले आए हैं या फटे कपड़ों को कलेक्शन खत्म हो गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button