खाना-खजाना

रमजान स्पेशल : इफ्तार में बनाएं शीर खुरमा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

रमजान का त्योहार बस आने वाला है। इस दौरान महीनेभर सुबह रोजे रखे जाते हैं। साथ ही शाम के समय रोजा खोल कर कुछ खाया जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए खास शीर खुरमा की रेसिपी लेकर आए हैं।
सामग्री-
सेवईं- 200 ग्राम
चीनी- 2 कप
दूध- 2 लीटर
छोटी इलायची- 5
केसर- चुटकीभर
सूखे मेवे- एक कटोरी (कटे हुए)
घी- तीन छोटे चम्मच
गार्निश के लिए-
सूखे मेवे- 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
विधि-
1. पैन में घी गर्म करें।
2. इसमें सेवईं डालकर धीमी आंच पर भून लें।
3. दूसरे पैन में दूध गर्म करें।
4. एक उबाल आते ही इसमें इलायची और केसर डालकर दूध को आधा होने तक उबालें।
5. अब चीनी डालकर बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।
6. अब इसमें सेवईं और सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
7. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर सूखे मेवे से गार्निश करके सर्व करें।

posted by -दीपिका पाठक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button