कला-साहित्य

रहे साथ हम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पास आओ,खुशी से कहें बात हम,

आजमाओ मुझे तो रहें साथ हम।

प्यार की बात हो या मुलाकात हो, 

मत सताओ मुझे तो गहे हाथ हम।

मन मुताबिक कभी बात बनती नहीं, 

मन मिलाकर करें आज शुरुआत हम।

राग  षटराग हो यह जरूरी नहीं, 

गुनगुनाओ अगर तो भरें साज हम।

कल अमावश सरीखी कठिन रात थी, 

अब उजाले भरी ही लखें प्रात हम।

नाम की चाह को,मान की राह को, 

साथ लेकर चलें,या करें ज्ञात हम।

सोचते ही रहे, कर न पाए कभी, 

अब समय चूकने पर सहे बात हम।

आज भी चूकने से बचें यदि सखे, 

सच कहूं मैं अभी भी बढ़ें साथ हम।

अनुपम चतुर्वेदी, सन्त कबीर नगर, उ०प्र०

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button