फतेहपुर

राजकीय महाविद्यालय में किया गया वृक्षारोपण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण महाअभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय बहुआ देहात, फतेहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आज दिनांक 05 जुलाई 2021 को महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवियों,शिक्षकों, कर्मचारियों द्वारा बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य प्रो0 रमेश सिंह द्वारा अमरूद का पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सिंह ने बताया कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें कीमती लकड़ी, आॅक्सीजन, स्वच्छ हवा, विभिन्न प्रकार की औषधियाॅं प्राप्त होती है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए। वृक्षारोपण के बारे में छात्रध्छात्राओं को जानकारी देते हुए डाॅं0 मधुलिका श्रीवास्तव ने बताया कि वृक्षों से पर्यावरण स्वच्छ बना रहता है और अधिक वर्षा होती है। डाॅ0 रिचा रस्तोगी ने कहा कि पौधे लगाना प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है और उनकी देखभाल समय पर करना बहुत जरूरी है। वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं यह हमें आॅक्सीजन व शुद्ध हवा प्रदान करते हैं इनके बिना पृथ्वी पर कोई जीवित नहीं रह सकता है। इस मौके पर प्रो0 राहुल द्विवेदी, विशाल कुमार गुप्ता ने वृक्षों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक गुलाबधर पाण्डेय,  रामसिंह,  ज्ञानेन्द्र कुमार सहित छात्रध्छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button