बलरामपुर

राज्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलरामपुर। राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति, जनजाति विकास विभाग उत्तर प्रदेश डॉ॰ जी॰एस॰ धर्मेश द्वारा जनपद के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की गई। मंत्री द्वारा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, वृद्धावस्था पेंशन योजना, छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का संचालन की समीक्षा की गई। विभिन्न योजनाओं में पात्रों को लाभ दिए जाने हेतु आवेदन पत्र तहसील स्तर व विकास खंड स्तर पर लंबित होने पर माननीय मंत्री जी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। मंत्री ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल सत्यापन का कार्य पूर्ण करते हुए पात्रों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय से इसका समुचित लाभ दिया जा सके,योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री द्वारा कार्यदाई संस्थाओं द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यो की भी समीक्षा की गई। कार्यदाई संस्थाओं के अभियंता को गुणवत्तापूर्ण, व निर्धारित समयावधि के भीतर समस्त कार्य पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, डीपी सिंह, समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, अनुसूचित जाति, जनजाति विकास परियोजना अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button