बलिया

राज्य मंत्री ने सरयू नदी से हो रहे कटान स्थल का किया निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो / बलिया।प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने सुल्तानपुर दियारे में सरयू नदी से हो रहे कटान का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खंड के अलावा तटवर्ती लोगों से जानकारी ली। उन्होंने अधिशासीअभियंता बाढ को निर्देशित किया कि किसी भी हाल में बंधा और आबादी पर बाढ़ का असर नहीं पड़ना चाहिए। तटबंध और आबादी पूरी तरह सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन के अलावा बाढ़ खंड हमेशा अलर्ट मोड पर रहे। तटबंधों की हमेशा निगरानी हो। अधिशासी अभियंता संजय मिश्र ने बताया कि इस क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए ठोकर का प्रस्ताव गया है। स्वीकृत होने के बाद निश्चित रूप से इधर कटान में कमी आएगी। इस दौरान जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, एसपी एस.आनंद, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू सहित अन्य लोग साथ थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button