रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
दीदारगंज-आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु चलाये गये अभियान संदिग्ध व्यक्ति/संदिग्ध वाहन के चेकिंग के दृष्टिगत आज दिनांक 13.12.21 को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 श्री मनीष कुमार उपाध्याय, उ0नि0 धनराज सिंह मय हमराह द्वारा जैगहा तिराहा पर चेकिंग किया जा रहा था कि उसी दौरान एक व्यक्ति चितारामहमूदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल से आता दिखायी दिया संदिग्ध लगने पर टार्च की रोशनी व हाथ के इशारे से रूकने का संकेत दिया गया तो वह व्यक्ति मोटरसाइकिल रोककर पीछे मुड़कर भागना चाहा कि पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेरकर उस व्यक्ति को मय मोटरसाइकिल (सुपर स्पलेंडर) के साथ समय 2.15 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम लालचन्द पुत्र धनराज निवासी ग्राम बक्सूपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ बताया । गाड़ी का कागजात मांगा दिखाने से मुनकीर रहा तथा बताया कि यह गाड़ी मै जौनपुर से चोरी किया था पकड़े जाने के डर से गलत नम्बर डालकर चला रहा था । कड़ाई से पुछताछ पर उसने बताया कि मै एक और गाड़ी चोरी करके घर पर रखा हूँ । जिसको बरामद करा सकता हूँ । अभियुक्त की निशादेही पर उसके घर से प्लैटिना मोटरसाइकिल बरामद किया गया है । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 190/2021 धारा धारा 420/473/411 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।




