प्रतापगढ़

रामलीला मंचन का हुआ समापन, माता सीता व भाई लक्ष्मण संग अयोध्या लौटे राम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

संदीप मिश्र राहुल

लालगंज, प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के हन्डौर में चल रहे रामलीला मंचन के आखिरी दिन की रात में जय मां वीणावादिनी रामलीला समिति हन्डौर, आदर्श रामलीला समिति परसीपुर सिंधौर, दूल्हेपुर व स्वर संगम रामलीला समिति बरहुआ भोजपुर के कलाकारों द्वारा मेघनाद- लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, अंगद रावण संवाद, कुम्भकर्ण वध व रावण वध के साथ ही राम का माता सीता के साथ अयोध्या वापस लौटने का दृ्श्य दिखाया गया।

जिसमें विभीषण को लंका का राजा बनाने के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या लौट आए। दशरथ नंदन के आने खबर सुनकर पूरे राज्य में जश्न का माहौल हो जाता है। रामलीला में अंतिम दिन कुंभकर्ण के वध की खबर सुनने के बाद लंकापति रावण परेशान हो जाता है। राम-रावण के बीच भयंकर युद्ध होता है। रावण का सिर बार-बार कटने पर उग आता है। विभीषण के बताने पर श्रीराम रावण की नाभि में बाण चलाते हैं।

अंत में प्रभु श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। लंका में विभीषण का राज्याभिषेक करने के बाद प्रभु राम सीता और लक्ष्मण संग अयोध्या आ जाते हैं। राम के अयोध्या लौटने पर पूरे राज्य में जश्न का माहौल हो जाता है। रामलीला के आखिरी दिन राम का किरदार डॉ. श्याम सिंह ने निभाया तो वहीं पर लक्ष्मण का हरिश्चन्द तिवारी और सीता सूरज दुबे, हनुमान के रूप मे राज दुबे, अंगद राजेश वर्मा, हास्य कलाकार के रुप में शिवप्रसाद विश्वकर्मा, कुम्भकर्ण संजय शुक्ल, विभीषण शिवसम्पत वर्मा, मेघनाद रंजन कुमार, रावण का किरदार भारतलाल कनौजिया ने करके दर्शकों का मन मोह लिया।

इस मौके पर लक्ष्मीकांत दुबे, राजेश दुबे, अरविन्द दुबे, श्यामशंकर दुबे, डॉ. दशाराम शुक्ल, सत्यम तिवारी, कपिल मौर्य, अशोक दुबे, नीरज तिवारी, अशोक दुबे, नन्हे तिवारी, गुलाब मिश्र, अनिल, रामू , माताफेर सिंह राठौर, खन्ने गौतम, अंकित तिवारी, रामगोपाल दुबे, शिवकुमार, बिन्दे, शहबाज खान, कमलेश तिवारी, सरदार इन्द्रजीत सिंह, रवि मौर्य, हनुमान, कृष्णकुमार दुबे, रिंकू दुबे, बब्लू, पूर्णमासी, गुड्डू , तीरथराज, राबेन्द्र दुबे आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button