कला-साहित्य

राम नाम समाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

राम नाम समाया

आराम में,

विश्राम में,

विराम में,

अभिराम में ।

राम नाम समाया,

सृष्टि के कण- कण में

दुख में ,

पीड़ा में,

लज्जा में,

अशुभ में,

राम नाम समाया,

सृष्टि के कण- कण में

नमन में,

शपथ में,

अज्ञान में,

अनिश्चित में,

राम नाम समाया,

सृष्टि के कण -कण में ।

अचूक में,

शासन में,

जन्म में,

मृत्यु में,

राम नाम समाया,

सृष्टि के कण -कण में ।

राम अभिव्यक्त है ।

राम अति सरल है ।

निर्बल के बल राम,

सृष्टि के कर्ता राम।

अच्छा भी राम है ।

शाश्वत भी राम है ।

निराशा में आशा राम,

असीम के परे राम।

सुखद में राम है ।

ठहराव में राम है ।

सीमा में छुपे राम,

गणतव्य जीवन का राम।

राम ही आधार है ।

राम ही निराकार है ।

सृष्टि के कण -कण में

राम …राम .…राम …नाम है ।

कवयित्री:- गरिमा राकेश गौतम ‘गर्विता’

पता:- कोटा,राजस्थान।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button