रालोद की कार्यशाला 17 सितम्बर को

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। हकीकत नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते हुए खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद जयंत चौधरी के निर्देश पर आगामी 17 सितंबर को सहारनपुर में कार्यशाला आयोजित कराई जाएगी, जिसमे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर के नेता कार्यशाला को संबोधित करेंगे।
चै नीरपाल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसलिए कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति,बूथ कमेटियों का गठन,सेक्टर वाइस पदाधिकारियों की जिम्मेदारी,चुनाव में प्रचार प्रसार,पार्टी संगठनों का कार्य आदि को लेकर ट्रेनिग दी जाएगी।
बैठक में रालोद के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता एस एन त्रिवेदी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मोन धारण कर शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रृद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर चै नीरपाल सिंह, वरिष्ठ नेता चै अर्जुन सिंह,महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर, चै अरविंद मलिक, चै सचिन मलिक, कारी नौशाद, तस्लीम अहमद, प्रवीन कुमार, विश्वास, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।



