सहारनपुर

रालोद ने किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना भवन पर प्रदर्शन किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों की मांगों को लेकर गन्ना भवन पर नारेबाजी, प्रदर्शन करते हुए पाँच सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार को सौंपा। गन्ना विकास भवन पर जिला गन्ना अधिकारी को मांग पत्र देते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने कहा कि 28 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो रहा है इस बीच सभी मिले चालू हो जाएंगी लेकिन अभी तक सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नही किया है और ना ही पिछला गन्ना भुगतान करवाया गया है।

जब कि गांगनौली मिल पर 152 करोड़ 86 लाख रुपए तथा गगलहेड़ी मिल पर 44 करोड़ 13 लाख रुपए बकाया है।इसका तुरंत भुगतान करवाया जाए। वर्ना रालोद कार्यकर्ता गन्ना भवन पर अनिश्चित काल धरना देंगे। चै नीरपाल सिंह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपए कुंतल होना चाहिए। किसानों को कृषि यंत्र स्प्रे मशीन,हय्यूम पाईप, हैरो, टीलर आदि पर 50ः सब्सिडी मिलनी चाहिए।

पेराई सत्र 2023,24 के लिए तोल केंद्रों पर अवव्यस्था व घटतोली रोकने के लिए पहले से ही ववयस्था की तैयारी होनी चाहिए। किसानों के पर्ची इंडेन समय से पहुंचने चाहिए। इसमें पारदर्शिता होनी चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता चै अर्जुन सिंह, चै अरविंद मलिक,रिंकू सोनकर,नरेंद्र सिरोही,मोहत्रीन, मो0 इरफान,शरणदास, चै महक सिंह,सोनू गुर्जर,नीरज जाटव, राजेश कश्यप आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button