रालोद सुप्रीमों अजीत सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित
किसानों की आवाज उठाने वाले चै.अजीत सिंह को किसान कभी नहीं भूलेेगा: रजनीश चौहान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै.अजीत सिंह के निधन के पर एक शोक सभा का आयोजन रालोद के प्रदेश सचिव ठा.रजनीश चौहान के आवास विकास की। शोक सभा में पदाधिकारियों ने चै.साहब के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
शोक सभा को सम्बोधित करते हुए श्री चैहान ने कहा कि किसानों की हितों की एकमात्र आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गयी है। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब द्वारा किसानोें के हितों के कार्यों को देश का किसान सदैव याद रखेगा। कोरोना ने चौधरी साहब को हमने छीन लिया। उन्होंने बताया कि चौधरी अजित सिंह का आज 6 मई, सुबह 8 बजके 20 मिनट पे स्वर्गवास हो गया। कोरोना संक्रमित होने पर चौधरी साहब का उपचार गुड़गाँव में अस्पताल में किया जा रहा था। बीते दिनों में जब उनका स्वास्थ्य बिगड़ा, उन्हें वेंटिलेटर पर निर्भर रखा गया था।
चौधरी साहब 8 बार सांसद रहे 7 लोक सभा में और 1 बार वे राज्य सभा के सदस्य थे। 4 बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ। पूर्व प्रधान मंत्री, चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा की विरासत को चौधरी अजित सिंह जी ने बखूबी सँभाला और देश के किसान-कमेरा वर्ग के नेता के रूप में उन्हें पहचाना गया। चौधरी अजित सिंह राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी भी निभा रहे थे।
शोक सभा मुख्य रूप से राव इरफान, फखरूल इस्लाम, धनवीर चौधरी , सचिन चौधरी , रमेश चौहान, भूरा मलिक, चौधरी अर्जुन सिंह, शफात हुसैन, कृष्णपाल पुण्डीर, अनुज चौधरी , मनोज चौधरी आदि शामिल रहे।




