सहारनपुर

रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी का का जन्मदिन केक काटकर मनाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने आज रालोद के ज़िला कार्यलय पर रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी का केक काटकर 45 वाँ जन्मदिन हर्षाेल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी की दीर्घ आयु की कामना की।
ज़िलाध्यक्ष राव कैसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि चौधरी साहब का ये जन्म दिन युवाओं को समर्पित है। उन्हीं के निर्देश पर कल पूरे उत्तरप्रदेश में युवा रालोद ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट के लिए प्रदर्शन किया जिसे सरकार ने मान लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से परदेश सचिव अयूब हसनमहानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, आसिफ़ पार्षद, गजेंद्र चौधरी, भूरा मलिक, फ़ख़रूल इस्लाम, अतुल फंदपुरी, वीरेंद्र तोमर, शोकीं राणा, शमीम अहमद, विशाल कंबोज, संजय कंबोज, रमेश चौहान, अनुज वर्मा, कृष्ण लाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button