आजमगढ़

राष्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ भारत द्वारा हुआ स्वागत समारोह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़ जनपद में रोडवेज स्थित एक होटल में राष्ट्रीय पत्रकार समर्पित संघ भारत के मंडल अध्यक्ष श्री जगदंबा उपाध्याय के नेतृत्व में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगजीत सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदंबा उपाध्याय जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में पदों का विस्तार भी किया गया जिसमें रामप्यारे सिंह जी को राष्ट्रीय प्रवक्ता और अरविंद सिंह को प्रदेश प्रवक्ता व लोकप्रिय संचालक एंकर अभय तिवारी को मीडिया प्रभारी मनोनीत कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आजमगढ़ के साहित्यकार व लोकप्रिय कवि श्री प्रभु नारायण पांडे जी को अंग वस्त्र व वरिष्ठ पत्रकार अरविंद सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार सुदामा मिश्रा का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया इस अवसर पर जगदीश सिंह मोहम्मद जावेद काज़मी पूनम सिंह प्रभु नारायण पांडे प्रेमी अरविंद सिंह दीपक उपाध्याय पिंटू सिंह शरद गुप्ता जनपद के अन्य वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button