बॉलीवुड गपसपमनोरंजन

रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई सलमान खान की फिल्म राधे, भाईजान ने दी कार्रवाई की धमकी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ईद के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. ईद के मौके पर फैंस सलमान खान का ये तोहफा पाकर फैंस बहुत खुश हैं। फैंस के प्यार की बदौलत सलमान खान की फिल्म श्राधे योर मोस्ट वांटेड भाई वर्ल्डवाइड बिगेस्ट ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। ऐसे में फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई पर पाइरेसी का खतरा मंडराने लग गया है।

कई साइट्स पर फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई लीक हो चुकी है। इन साइट्स पर एचडी क्वालिटी में फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को देखा जा सकता है। फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के लीक होने की खबर ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को परेशान कर दिया है। कुछ समय पहले ही सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सलमान खान ने अपने फैंस से गुजारिश की है कि कोई भी पायरेटेड फिल्म को न देखे। अपनी पोस्ट में सलमान खान ने लिखा, हम आपको फिल्म राधे केवल 249 रुपए में दिखा रहे हैं।

पायरेटेड फिल्म देखना कानूनी तौर पर जुर्म है। साइबर सेल इन साइट्स के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रही है। कृपया आप लोग पायरेटेड साइट से फिल्म डाउनलोड न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो साइबर सेल आपके खिलाफ भी एक्शन ले सकती है। कृपया समझने की कोशिश कीजिए आप पायरेटेड फिल्म देखने के की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं।

फिल्म रिलीज होने से पहले 12 मई को सलमान खान ने अपने एक बयान में कहा था कि एक फिल्म को बनाने में बहुत से लोग कड़ी मेहनत करते हैं और मुझे बहुत बुरा लगता है जब कुछ लोग इसे देखने के लिए पायरेसी का सहारा लेते हैं।  मैं आप सभी से एक वादा लेना चाहता हूं कि आप प्लीज सही प्लेटफॉर्म पर ही इस फिल्म को देखें। ये ईद पूरी तरह से ऑडियंस के वादे के बारे में है। एंटरटेनमेंट में नो पायरेसी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button