कला-साहित्य
रिश्ते

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कुछ हँस के बोल दिया करो,
कुछ हँस के टाल दिया करो,
यूँ तो बहुतपरेशानियां है ,
तुमको भी मुझको भी,
मगर कुछ फैंसले वक्त पे डाल दियाकरो,
न जाने कल कोई
हंसाने वाला मिले न मिले
इसलिये आज ही हसरत
निकाल लिया करो ,
हमेशा समझौता करना सीखिए..
क्योंकि थोड़ा सा झुक जाना
किसी रिश्ते को हमेशा के लिए
तोड़ देने से बहुत बेहतर है ।।।
किसी के साथ हँसते-हँसते
उतने ही हक से रूठनाभीआनाचाहिए
अपनो की आँख का पानी धीरे से
पोंछना भी आना चाहिए रिश्तेदारऔर
दोस्ती में कैसा मान अपमान ,
बस अपनों के दिल मे रहना
आना चाहिए…
डा.मधु आंधीवाल
अलीगढ़




