बॉलीवुड गपसप

रिसेप्शन में लाल जोड़ा पहन बेहद खूबसूरत लगीं आमिर खान की बेटी, रिसेप्शन का लुक हुआ वायरल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी उदयपुर में संपन्न हो गई है। आयरा खान ने 3 जनवरी को नुपुर शिखरे के साथ पहले रजिस्टर्ड मैरिज की थी, इसके बाद कपल ने 10 जनवरी 2024 को उदयपुर के अरावली हिल होटल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी। बीते कई दिनों से आयरा और नुपुर की शादी की तस्वीरें और अनदेखी वीडीयोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

वहीं शादी के 3 दिन बाद यानी की  13 जनवरी को आयरा और नुपुर के लिए आमिर खान ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जिसकी कुछ झलकियां इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सामने आए इस पहली वीडीयो में आप देख सकते हैं कि आयरा-नुपुर शादी के बाद मीडिया से मुखातिब होते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान जहां आयरा सुर्ख लाल रंग का लंहगा पहने नई-नवेली दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं, वहीं ब्लैक शेरवानी पहने आमिर खान के दामाद भी कुछ कम हैंडसम नहीं दिखाई दे रहे हैं।वहीं इस वीडियो में आमिर खान अपनी समधन यानी की नुपुर की मां बेटी आयरा दामाद नुपुर और पत्नी रीना दत्ता के साथ मीडिया को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान आमिर भी ब्लैक शेरवानी पहने काफी डैशिंग दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड पूरा सफेद फूलों से सजा हुआ दिख रहा हैष जो उनके फोटोशूट की शाभी बढ़ाने का काम कर रहा है। वहीं एक वीडियो में आमिर खान अपने टीम मेंबर्स के साथ फोटोशूट करवाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफतौर पर झलक रही है।

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई।

आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button