गोंडा

रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने 12 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

झिलाही बाजार /गोंडा  :मनकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय मनकापुर में पंचायत वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक बैठक की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी द्वारा प्रस्तावित 14 /12/ 2021 को लखनऊ में अधिकार दिलाओ धरना प्रदर्शन का आयोजन के संबंध में ग्राम रोजगार सेवकों को जानकारी दी गई जिसका स्थल इको गार्डन लखनऊ में होगा पूरे प्रदेश से लगभग 37000 मनरेगा कर्मीयों के जुटने की संभावना बताई गई ग्राम रोजगार सेवक अपने कठिनाइयों को लेकर 12 सूत्री मांग पत्र शासन को धरने के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपेंगे और हम साथी 14 दिसंबर को लखनऊ में आंदोलन के लिए विवश होंगे अगर सरकार ने इसके पहले हमारी मांगों के संबंध में शासनादेश नहीं जारी किया कहीं ऐसा ना हो कि 2 दिसंबर 2010 की लखनऊ में पुनरावृत्ति ना हो जाए इसलिए सरकार को हमारी मांगों पर ध्यान देना चाहिए बैठक में अजय कुमार पांडे पप्पू भैया, दीपक कुमार सिंह, सुधीर कुमार तिवारी, विनोद यादव, वीरेंद्र कुमार मौर्य, उपेंद्र कुमार मौर्य, अरुण कुमार सिंह, विशाल सिंह, रानू सिंह, सहित लगभग 10 दर्जन रोजगार सेवक उपस्थिल।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button