झारखंड
रोपवे हादसे पर झारखंड हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, 26 अप्रैल को होगी सुनवाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
देवघर : झारखंड के देवघर में हुई रोपवे हादसे की घटना पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। झारखंड हाईकोर्ट इस मामले में 26 अप्रैल को सुनवाई करेगी। वहीं इससे पहले उच्च न्यायलय ने राज्य सरकार को एक हलफनामे के जरिए विस्तृत जांच रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।




