प्रतापगढ़
रोशन हो उठा गंगा सागर का कोना-कोना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लालगंज, प्रतापगढ़। सत्ताईसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव का मुख्य आकर्षण मंगलवार की देर शाम बाबा तट पर गंगा सागर मे परम्परागत दीपदान मे देखा गया। बाबा घुइसरनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने श्रद्धालुओं की ओर से पवित्र गंगा सागर मे जैसे ही दीप प्रज्ज्वलित किये धवलधार मे चमक रहे गंगा सागर का कोना कोना रोशन हो उठा। प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह दीप प्रज्ज्वलन रामपुर खास मे विकास की ज्योति को सुदीर्घ चमक देते रहने की मंगलकामना का प्रतीक है।




