लक्ष्मी केवल कमल पर आती है हाथी साइकिल पंजे पर नहीं-स्वतंत्र देव सिंह
हिन्दू मुस्लमान अब मिलकर गुण्डा और गरीब से लड़ेगे अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ को भी इस बार फतह करेंगे।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
संतोष कुमार श्रीवास्तव
आजमगढ़ । क्षेत्र अखिलेश के किले को दोस्त करने के लिए बीजेपी ने खास रणनीति बनाई है कासगंज एटा फिरोजा बाद औरैया कन्नौज को तो फतह कर लिया है इस बार आजमगढ़ लालगंज की बारी है इसको भी इस बार ईश्वर के आशीर्वाद और जनता जनार्दन के सहयोग से फतह करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के परशुरामपुर में जनसभा करने पहुंचे थे। स्वतंत्र देव ने अपने भाषण की शुरुआत देश के पहले सीडीएस रहे विपिन रावत को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित कर और 2 मिनट मौन धारण कर मौजूद भीड़ को भी मौन धारण करने की अपील कर किए। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के किए गए तमाम कार्यों को याद किया। अटल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य मोदी और योगी कर रहे हैं। वही अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू मुस्लमान को लड़ाने का काम किया। अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न अब हिंदू न मुसलमान से लड़ेगा न मुसलमान से हिंदू लड़ेगा। बल्कि मिलकर योगी मोदी के नेतृत्व में गरीबी से लड़ेंगे, अपराधियों से लड़ेंगे, महिलाओं के साथ अत्याचार करने वालों से लड़ेंगे अपने कल्याण के लिए लड़ेंगे। पिछले 70 वर्षों में विकास ना होने के आंकड़े को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि योगी मोदी ने सभी वर्गों खासकर गरीब तबके का ख्याल रखा है। गैस, शौचालय, आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान, दुर्घटना बीमा जैसी तमाम योजनाओं को दिया। कोरोना जैसी बीमारी में रात दिन काम किए। योगी मोदी को तपस्वी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्मी न हाथी पर आती है, न साइकिल, न पंजे पर आती है। लक्ष्मी केवल कमल पर ही आती है।




