कला-साहित्य
लक्ष्य साधक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
श्रम को बना जीवन छोर, बढ़ रही निज लक्ष्य की ओर।
हार जीत का भय नहीं, कर्मरत नित दृढ़ संकल्प विभोर।
फिर गिरती संभलती पथ पे, छूटता नहीं भक्ष्य मुख से।
फिर फिर श्रम को जोड़ रही,हिम्मत न किंचित छोड़ रही।
छू लेगी आसमां जीवन का, दुर्लभ चंद्रपर पग धरने जैसा।
मंजिल पर पहुंचे यही लक्ष्य,गिरकर संभलने में भय कैसा ।
अनवरत चले कब समय रुके,जख्म सभी निश्चय भर देगा।
रुके हुए पग से राही खुद क्यों,अपनी शिकस्त को चुन लेगा।
नहीं- नहीं ,मंजूर नही करो तुम, ठानो मन में संकल्प अटल,
कंटक से भरी डगर पर तुम, कहती चीटी नहीं होना विकल।
हार जीत ये समय के दलदल,निज दृढ़ता न असाध्य करो,
चलो पथिक मत थको कहीं,श्रम को अपना साध्य बना लो ।
कंचन वर्मा
शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश




