देश

लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खड़गे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ-रामेश्वर रेलगाड़ी में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री खडगे ने अपने शोक संदेश में कहा लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ।
घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे हर संभव मदद प्रदान करें। श्री गांधी ने कहा लखनऊ – रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के कारण कई यात्रियों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आशा करता हूं, जो इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।
उन्हें बेहतर उपचार मिले और सभी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। श्रीमती वाड्रा ने कहा लखनऊ- रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। सभी शोकसंतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उन्हें साहस दें। प्रार्थना करती हूँ कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button