मुद्दा

लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी सख्त, धर्मांतरण कानून को लेकर अब तक 833 से ज्यादा गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में लगातार बढ़ रहे लव जेहाद के मामलों को लेकर सख्त हो गए है। राज्य में 2021 से 30 अप्रैल 2023 तक 427 मामले दर्ज हुए है। धर्मांतरण कानून को लेकर अब तक 833 से ज्यादा गिरफ्तारी हो चुकी है। यूपी के अलावा केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड हिमाचल में धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले आ चुके हैं। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार धर्मांतरण कानून वापस ले चुकी है।

अब सीएम योगी भी इसे लेकर एक्शन में है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश में 2021 से 30 अप्रैल 2023 तक 427 मामले दर्ज हुए है। धर्मांतरण कानून को लेकर अब तक 833 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई है। 185 मामलों में पीड़ित कोर्ट के सामने जबरदस्ती धर्म बदलवाने की बात भी कबूली गई है। नाबालिगों के धर्मांतरण के मामले में अब तक 65 मामले दर्ज हुए है। बरेली जनपद में अब तक सबसे अधिक मामले मिले है। वहीं, दिव्यांग बच्चों का धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का खुलासा भी हो चुका है। प्रदेश में लगातार बढ़ते धर्मांतरण मामलों को लेकर योगी सरकार सख्ती के साथ पेश आ रही है।

प्रदेश में 27 नवंबर, 2020 से गैर कानूनी धार्मिक रूपांतरण निषेध कानून लागू है। यूपी में धर्मांतरण कानून के तहत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को अपराध की गंभीरता के आधार पर 10 साल तक की जेल और 15 हजार से 50 हजार तक का जुर्माना है। अंतर-धार्मिक विवाह करने वाले जोड़ों को शादी करने से दो महीने पहले जिला मजिस्ट्रेट को सूचित करना होता है।

जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर न्यूनतम 15 हजार रुपये के जुर्माने के साथ एक से पांच साल की कैद का प्रावधान है। एससी/एसटी समुदाय के नाबालिगों और महिलाओं के धर्मांतरण पर तीन से 10 साल की सजा का प्रावधान है। कानून के मुताबिक अगर विवाह का एकमात्र उद्देश्य महिला का धर्म परिवर्तन कराया था, तो ऐसी शादियों को अवैध करार दिया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button