पंजाब
लुधियाना की धागा मिल में भीषण आग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लुधियाना : कक्का रोड पर एक सूत मिल में रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार आग मॉडर्न एक्रेलिक प्राइवेट लिमिटेड के पीछे लगी। खबर लिखे जाने तक अग्निशामक आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे।सूत्रों ने बताया कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त मिल के अंदर कोई नहीं था। आग से कितना नुकसान हो सकता है, इसका अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी होगी, हालांकि सूत्रों ने कहा कि गोदाम में एक बड़ा स्टॉक जल जाने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि दमकलकर्मियों को अंदर जाने के लिए इमारत की पिछली दीवार को तोड़ना पड़ा। आग का कारण अभी भी पता नहीं चला है। एक सब-फायर ऑफिसर आतिश राय ने कहा कि अब तक 25 फायर टेंडर को सेवा के लिए बुलाया गया है।




