विदेश

लुधियाना की सिख महिला ने पाकिस्तान जाकर किया निकाह, जसप्रीत से बन गई अब जैनब

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इस्लामाबाद : एक सिख महिला द्वारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक व्यक्ति से निकाह का समाचार है। बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। समाचारपत्र ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की  खबर के अनुसार जर्मनी से ताल्लुक रखने वाली भारतीय मूल की जसप्रीत कौर, जो पंजाब के लुधियाना से हैं, का नाम अब जैनब हो गया है और उने अली अर्सलान के साथ विवाह किया है।

इसकी पुष्टि जामिया हनफिया, सियालकोट द्वारा जारी किए गए इस्लाम स्वीकार करने के प्रमाणपत्र से हुई है। कौर और उन्होंने विवाह से पहले जामिया हनफिया सियालकोट में इस्लाम अपनाया और यहीं उन्हें नया नाम भी दिया गया। खबर के अनुसार विदेश में रहने के दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई, और फिर प्रेम हो गया। अर्सलान ने जसप्रीत कौर को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया।

और वहीं उनका विवाह हुआ। जसप्रीत कौर 16 जनवरी को धार्मिक यात्रा पर पाकिस्तान गई थीं और उसी दौरान दोनों ने विवाह किया। कौर के पास भारतीय पासपोर्ट भी है, उन्हें 15 अप्रैल तक एकल प्रवेश वीजा दिया गया था। जामिया हनफिया के अधिकारियों ने बताया कि उनके संस्थान में कौर सहित 2,000 से अधिक लोगों ने इस्लाम अपनाया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button