नोएडा

लेंटर गिरने से पति-पत्नी घायल, मकान की नहीं हुई थी मरम्मत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा। नोएडा में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां थाना फेज 3 क्षेत्र मामूरा में एक मकान के लेंटर का एक बड़ा हिस्सा गिरने से घर पति- पत्नी मलबा की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पति- पत्नी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया गया ।
जानकारी के मुताबिक, थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव के एक मकान का लेंटर का बड़ा हिस्सा शुक्रवार रात को अचानक से गिर गया। लेंटर गिरने से पति पत्नी मलबा में दबे गए। दंपती इस मकान में किराए पर रह रहे थे। लोग इधर उधर बचने के लिए भागने लगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची तत्काल स्थानीय पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर रूप से बताई जा रही है।
ये हादसा पुरानी बिल्डिंग होने की वजह से होना बताया गया। पुलिस ने बताया कि मामूरा में छत्रपाल के मकान है। इसी मकान में बिहार निवासी दिनेश शाह और रंजू देवी रहते है। जिस मकान में ये दोनों रहते है वहां 22 कमरे बने हुए है। इमारत करीब 10 साल पुरानी है। जिसकी मरम्मत नहीं हुई है। मामले में घायल पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button