गोंडा

लॉकडाउन में मुनाफाखोर बड़े व्यापारियों की चांदी

बड़गांव पुलिस चौकी पर उठ रहे हैं सवालिया निशान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । बताते चलें जनपद गोंडा के बड़गांव चौकी के अंतर्गत तमाम बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठान है। करोना कोविड-19 के चलते 17 मई तक शासन द्वारा लॉक डाउन की घोषणा की गई है, जिसका पालन करवाना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। लेकिन पुलिस की सांठगांठ से कुछ बड़े व्यापारी बिना प्रोटोकॉल के पालन किए हुए अपने प्रतिष्ठान खोलकर मुनाफाखोरी व कालाबाजारी के साथ आम जनता को लूट रहे हैं। इसी क्रम में विकास स्टील (मनीष अग्रवाल) जैसे लोग लॉकडाउन में बंदी के दौरान मनमाने रेट पर अपना सामान बेच रहे हैं जनता लेने को मजबूर है इसकी सच्चाई जानने के लिए हमारे दैनिक युग जागरण संवाददाता बड़गांव चौकी से चंद कदम की दूरी पर एचडीएफसी बैंक के पीछे मनीष अग्रवाल के गोदाम पर दिनांक 15 मई को सुबह 8:30 बजेपहुंचे तो देखा मनीष अग्रवाल के टीन गोदाम पर खरीदने वालों का ताता लगा हुआ था और ई रिक्शा के माध्यम से अपने अपने स्थान पर ले जा रहे थे इस संबंध में जब मनीष अग्रवाल से पूछा गया लॉकडाउन में दुकान खोलने की परमिशन है क्या तो उन्होंने कहा हमें कोतवाल राव साहब व बड़गांव चौकी प्रभारी जानते हैं,। इससे पता चलता है कि पुलिस की सांठगांठ से लॉकडाउन में अपना व्यवसाय कर रहे हैं, । इस संबंध में बड़गांव चौकी प्रभारी गुप्ता जी से बात किया गया तो उन्होंने कहा मुझे जानकारी नहीं है । शासन प्रशासन का उस पर कोई अंकुश नहीं है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन ऐसे लोगों पर कब लगाम लगाती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button