लखनऊ

लोग बेटियों को स्कूल भेजने में घबरा रहे हैं: वरुण गांधी

नाबालिग छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, पुलिस की कार्रवाई शिफर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वरुण का डीजीपी को पत्र

लखनऊ। पीलीभीत में घर से कोचिंग पढ़ने निकली नाबालिग छात्रा के गैंगरेप के बाद हत्या के 60 घंटे बीत चुके हैं। वारदात को अंजाम देने वालों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। लापरवाही से नाराज पीलीभीत भाजपा सांसद वरुण गांधी ने यूपी डीजीपी को लेटर लिखकर सवाल खड़े किए। जब सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर तारीफ कर रहे थे, तब सांसद के लेटर लिखने से सियासी हलचल मच गई है।सांसद ने लेटर में लिखा कि उनके संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में जघन्य आपराधिक वारदात हुई है। थाना बरखेड़ा के एक गांव की 16 साल की होनहार छात्रा कोचिंग के लिए घर से निकली थी। दरिंदों ने दिनदहाड़े गैंगरेप किया। फिर गला दबाकर छात्रा को मार दिया। एफआईआर लिखे जाने के 3 दिन बाद भी दरिंदों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसमें पुलिस की भूमिका संतोषजनक नहीं लग रही है।शुरू से ही घटना को दबाया जा रहा है। यह बहुत शर्मनाक और दुखद है। यह स्थिति समाज में फर्क पैदा करने वाली है। कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है। बेटियों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा होती है। इस वारदात के बाद आस-पास के गांव में लोग बेटियों को स्कूल भेजने से घबराने लगे हैं। जोकि चिंताजनक है। उन्होंने लेटर में दरिंदों की गिरफ्तारी और दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। मंगलवार को पुलिस से नाराज पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों ने सड़क जाम की। उनके समर्थन में कर्मचारी और लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 7 टीमें बनाई हैं। इसकी निगरानी खुद एसपु दिनेश कुमार कर रहे हैं।घटनास्थल से बरामद बियर की बोतलों को शुरुआती सुराग में पुलिस ने लिया है। इलाके के आस-पास वारदात वाले दिन बियर खरीदने वाले लोगों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। छेड़छाड़ करने वाले कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए भी आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। सड़क, चौराहा, शराब और बियर की दुकानों पर लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। लोगों की मांग है कि पुलिस की लापरवाही पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button