लोडर चालक की गंगा में डूबने से मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फर्रुखाबाद। गंगा नहाने आये लोडर चालक गंगा में डूब गया। खबर लिखे जाने तक गोता खोर उसे तलाश कर रहें है। जनपद शाहजहाँपुर के ग्रामरोजा निवासी 47 वर्षीय सुनील पुत्र गजराज सिंह लोडर चलाने का कार्य करता था। उसकी पुत्री देवी की ननद शिवानी निवासी गंगोली मऊदरवाजा का शनिवार को विवाह था। जिसमे शामिल होनें के लिए सुनील कुमार बीते 15 जुलाई को ही आ गया था। वह शहर कोतवाली के दुर्वासा ऋषि आश्रम का सामान आदि लानें ले जाने का भी कार्य करता था। शनिवार को सुबह सुनील लोडर लेकर आया और उसनें उसे आश्रम के बाहर खड़ा कर दिया और गंगा नहाने घाट पर चला गया। गंगा में पानी में बढ़ोत्तरी चल रही है लिहाजा सुनील अचानक गहरे में जाने से डूब गया। आस-पास के लोगों नें जानकर होनें पर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पांचाल घाट चौकी इंचार्ज हरीओम त्रिपाठी मौके गोताखोरों को लेकर आ गये। उन्होंने तलाश शुरू की। लेकिन खबर लिखे जाने तक सुनील पुलिस को बरामद नही हुआ। मौके पर सुनील की माँ रामवती और पत्नी मोनी आ गयीं उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। चौकी इंचार्ज नें बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।




