फतेहपुर

लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं को जीत के दिए टिप्स

- विकास के लिए जनता सपा की ओर निहार रही: विनोद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फ़तेहपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विनोद रावत ने शिरकत ने करते हुए संगठन के सदस्यों को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जुट जाने का आह्वान किया। गुरुवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व प्रदेश सचिव विनोद रावत ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं को प्रदेश के विधानसभा चुंनाव में जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आहवान किया। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी के प्रथम आगमन पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो आज़म खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री रावत ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान, युवा, मजदूर, छोटा कारोबारी सब परेशान हैं। जनता समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में किए गए विकास योजनाओं को एक बार फिर से दोहराना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंहगाई, बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर नाकाम हुई है। उन्होंने लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी के दौरान किए गए विकास कार्याें की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व लोगों को संगठन से जोड़कर जनपद की सभी विधानसभा सीट पर सपा का परचम लहराने व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश का सीएम बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राजू कुर्मी, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष अमित मौर्या, ओवैस फारूकी, अंशु यादव, कपिल यादव, रहीम राईन कादरी, अरुण प्रताप सिंह, सुहैल जिया, अलादीन घोसी, विनय त्यागी, अरुण कुमार सोनकर टोनू, अमित यादव, धीरेंद्र मौर्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button