कला-साहित्य

लौट आएंगे हम-तुम भी..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जैसे लौट आती हैं चिड़ियां

दिन भर की उड़ान के बाद

थकी-हारी

वापस घोंसलों में ,

जैसे लौट आते हैं बीज

ओढ़े हुए

अनंत संभावनाओं के कवच को ,

हरियाली के सफर के बाद

चुपचाप

सूखे हुए फूलों में ,

जैसे लौट आती हैं बारिशें

समेटे हुए

तमाम नदियों को ,

और उड़ेल देती हैं

अपना सर्वस्व

जी भर

रेगिस्तानों में ,

जैसे लौट आता है प्रेम

बगैर ही किसी 

मिलने-बिछुडने की शर्तों के साथ ,

अनसुना करते हुए

सारी नसीहतें

ग्रह-नक्षत्रों की ,

सुनते हुए सारी फटकारें

जन्म-जन्मांतरों की ,

सुनों..

लौट आएंगे हम-तुम भी

घोंसलों में

चिड़ियां की तरह ,

बीजों में

फूलों की तरह ,

रेगिस्तानों में

बारिशों की तरह ,

एक-दूसरे की कविताओं में

ठीक प्रेम की ही तरह !!

नमिता गुप्ता “मनसी”

उत्तर प्रदेश, मेरठ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button