गोंडा
लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोण्डा ।पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त संदीप कुमार उर्फ संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना को0मनकापुर मे अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।




