गोंडा
लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नवाबगंज /गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कटी तिराहा के पास से लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी अभियुक्त-सुखलाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।




