कला-साहित्य

वंदना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सबसे पहले करूं वंदना उनको,

जिन्होंने दिया जन्म मुझको ।

पाला-पोषा और दिया संस्कार,

जीने के काबिल बनाया मुझको । ।

करूं उसके बाद मैं वंदना उनको,

पढ़ना-लिखना सिखाया मुझको ।

जीवन की राह में आई बाधा को,

संघर्ष कर जीतना सिखाया मुझको । ।

और करना चाहूं वंदना उनको,

जिन्होंने मुसीबत में निभाया साथ ।

धैर्य और हौसले को बुलंद कर,

हर हाल में दिया साथ मुझको ।।

करूं मैं वंदना उन सभी को,

जो अपरिचित होकर भी ।

फरिश्ते की तरह जाने अंजाने में,

बिना नि:स्वार्थ के मदद की मुझको । ।

वंदना करती हूं मैं जिनकी,

देती हूं गौरव और सम्मान उनको ।

‘सुमन’ कहे हर कोई है वंदन योग्य,

करोगे वंदन मिलेगा सम्मान तुमको ।

सुमंगला ‘सुमन ‘

कल्याण, मुंबई

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button