मथुरा

वंदे मातरम कहलवाना पड़ा भारी, जेल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा।थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत गांव ओल में समुदाय विशेष के व्यक्ति से वंदेमातरम और भारत माता की जय कहलवाना युवकों को महंगा पड़ गया।वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।

ओल के समीप बनी एक पुलिया पर कुछ युवक खड़े थे। समुदाय विशेष के एक व्यक्ति को बाइक पर आते देख उन युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी बाइक को हिलाने लगे। युवकों ने समुदाय विशेष के व्यक्ति से जबरन वंदे मातरम और भारत माता की जय बुलवाया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

लोग वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित 10 जुलाई की सुबह पशुओं के लिए चारा लेने धर्मपुरा बाइक से जा रहा था। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि चंद्रवीर निवासी धर्मपुरा थाना फरह को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button