गोंडा

वन महोत्सव के अवसर पर विधायक ने पौधे रोपित किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मसकनवा (गोंडा) : वन विभाग के तत्वाधान में सादुल्लाह नगर रेंज के चमरूपुर बीट के अंतर्गत मधुपुर चिरैया गांव वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने शामिल होकर पाकड़ के पौध को रोपित किया। उन्होने उपस्थिति जनसमूह को पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति को वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। वन महोत्सव में शामिल जनप्रतिनिधियों, विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने आम, आंवला, कटहल, सागौन के दो सौ पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सर्वेश सिंह, सजेंद्र मिश्रा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान पप्पू सिंह, प्रधान अरविन्द शर्मा, राम अभिलाष वर्मा, रामफेर, अवध नारायण, रामकुमार सिंह, उमेश पांडेय, अखिलेश कुमार, बृजलाल यादव, विजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button