वास्तु-शास्त्र

वास्तु टिप्स : घर में आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे ये पौधे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पेड़-पौधों को बहुत ही पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहार पेड़-पौधों को ही समर्पित होते हैं। जिन घरों में पेड़-पौधे होते हैं वहां पर प्राकृतिक सुंदरता, साफ हवा के साथ सकारात्मक ऊर्जा होती है। कहते हैं पेड़-पौधे से मन शांत और प्रसन्न रहता है और सेहत भी काफी अच्छी होती है। वहीं वास्तु और फेंगुशई के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको घर में लगाने पर आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में…

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ जाता है। इसकी पूजा होती है।  वहीं इसके कई सारे औषधीय गुण भी होते हैं, जिसे बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। मान्यता है कि तुलसी के पौधा में मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है। भगवान विष्णु, भगवान कृष्ण और हनुमान जी को भोग में तुलसी के पत्ते चढ़ाए हैं। वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे को उत्तर, ईशान और पूर्व दिशा में लगाने पर मां लक्ष्मी और भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। हर दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने पर घर में धन-दौलत की कमी कभी नहीं आती है।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के नियमों की मानें तो घर पर मनी-प्लांट का पौधा लगाने में कभी आर्थिक संकट नहीं आता है। ज्योतिष शास्त्र के नियमों के हिसाब से मनी प्लांट को शुक्र ग्रह का पौधा माना जाता है। घर पर मनी प्लांट का पौधा आग्नेय दिशा में लगाना शुभ होता है।

बांस का पौधा

फेंगशुई में बांस के पौधे को बहुत ही शुभ, सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म होती है। फेंगशुई के नियमों के अनुसार बांस के पौधे को लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए। इसे घर या ऑफिस के ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक उन्नति होती है।

लिली का पौधा

लिली का पौधा को हिंदू धर्म में पूजा में इस्तेमाल किया जाता है। घर पर आर्थिक उन्नति के लिए इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

क्रासुला का पौधा

फेंगशुई के अनुसार क्रासुला का पौधा सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे घर में प्रवेशद्वार पर अंदर की ओर लगाना चाहिए। ये पौधा पैसा और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button