वास्तु-शास्त्र

वास्तु शास्त्र : घर में मोर पंख रखने से बनेंगे बिगड़े काम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी चीजों को यदि सही दिशा में रखा जाए तो व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। वहीं यदि वास्तु से अनजान व्यक्ति घर का सामान सही दिशा में नहीं रखता तो इसका असर घर और घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ सकता है। बहुत से लोग अपने घर में मोरपंख रखते हैं। मोरपंख श्रीकृष्ण को अति प्रिय है वास्तु के अनुसार, भी इसे बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के घर में मोरपंख हो तो वहां पर नेगेटिव शक्तियों का प्रभाव नहीं होता। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए मोरपंख से जुड़े वास्तु नियम बताते हैं।

कलह-कलेश होगा दूर

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, यदि आपके घर में हर समय कलह-कलेश रहता है तो लिविंग रुम की दक्षिण दिशा में मोरपंख लगाएं। इससे पारिवारिक कलेश से आपको छुटकारा मिलेगा।

वास्तु दोष दूर

यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो इसे आप मोरपंख के साथ दूर कर सकते हैं। घर की उत्तर-पूर्व दीवार पर 8 मोर पंख एक साथ बांधकर लगाएं। इससे घर में मौजूद वास्तु दोष खत्म होगा। इस बात का ध्यान रखें कि इस मोरपंख की नजर सभी पर पड़े।

धन प्राप्ति के योग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर में मोरपंख रखा है तो उसे घर की पूर्व दिशा में रख दें। ये दिशा मोरपंख को रखने के लिए बहुत ही शुभ मानी जाती है। भगवान सूर्य और इंद्र देव इस दिशा के स्वामी माने जाते हैं। घर की पूर्व दिशा में इसे रखना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में मोर पंख रखने से भी धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

राहु दोष होगा दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में भी इसे मोरपंख लगाना शुभ माना जाता है जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु दोष दूर होता है। वास्तु विशेषज्ञ की मानें तो राहु दोष खत्म होता है और घर में बरकत रहती है।

कालसर्प दोष होगा खत्म

यदि किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष हो तो मोरपंख उसे दूर करने में मददगार साबित होता है। शास्त्रों की मानें तो इसमें नौ ग्रहों का वास होता है। ऐसे में इसे घर में रखने से कालसर्प दोष का खतरा कम होता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button