आजमगढ़

विकासशील इंसान पार्टी के प्रत्याशी ने पंडित लक्ष्मी कांत मिश्र के मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क अभियान का किया शुभारंभ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़। जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी व देवारांचल के लोकप्रिय नेता योगेंद्र यादव को विकासशील इंसान पार्टी के हाईकमान ने गोपालपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं आपको बता दें कि समाजसेवी योगेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के एक सच्चे निष्ठावान नेता थे और विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के प्रमुख दावेदार भी थे परंतु समाजवादी पार्टी के हाईकमान ने एक बार पुनः विधायक नफीस अहमद पर विश्वास जताते हुए गोपालपुर से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया जिसके बाद योगेंद्र यादव के समर्थकों में काफी निराशा देखी गई और खुद योगेंद्र यादव भी काफी आहत दिखे । इसी सब चुनावी सरगर्मियों के बीच विकासशील इंसान पार्टी के हाईकमान ने देवारांचल वरिष्ठ समाजसेवी व लोकप्रिय नेता योगेंद्र यादव को गोपालपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है । उसी कड़ी में योगेंद्र यादव ने गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज चौक पर स्थित पंडित लक्ष्मी कांत मिश्र के मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया । वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए योगेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में तमाम सरकारें आई गई परंतू देवारांचल की समस्या को किसी ने सुध नहीं लिया । गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास कार्य अधूरे पड़े हैं अगर जनमानस ने हमें अपना आशीर्वाद प्रदान किया और मेरी कलम मजबूत हुई तो मैं देवारांचल के साथ-साथ पूरे गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास ही मेरा प्रथम लक्ष्य होगा ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button