गोंडा

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर,/गोण्डा। शुक्रवार को शिक्षा ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में विज्ञान क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन डायट प्रवक्ता मेंटर हरेंद्र कुमार ने किया गया। प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी  विशाल यादव के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें लगभग 50 उच्च प्राथमिक विद्यालय के 87 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें विज्ञान क्विज में कम्पोजिट विद्यालय  सोनबरसा के लक्ष्मी रमण त्रिपाठी व कंपोजिट विद्यालय दलीप पुरवा के बादल कुमार संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे।

इसके अतिरिक्त रोली मौर्य महेवा गोपाल द्वितीय अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा आंचल भारती गुनारा, सरिता प्रजापति दुर्गापुर, प्रमोद कुमार यादव महेवा नानकार, विशाल मौर्य हरनाटायर, कौशिक पांडे उच्च प्राथमिक विद्यालय ज्ञानीपुर रामप्रसाद टॉप टेन में रहे। इसके अतिरिक्त रामाशीष, अभय, पलक, अंजनी कुमार, जान मोहम्मद, कमरुननिशा, दिनेश कुमार आदि बच्चों का कार्य उत्साहवर्धक रहा।

विज्ञान प्रदर्शनी में कम्पोजिट विद्यालय जैदवा प्रथम, कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा द्वितीय व कम्पोजिट स्कूल दलीप पुरवा तीसरे स्थान पर रहा। बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी व डायट प्रवक्ता द्वारा प्रमाण पत्र,मोमेन्टो, रजिस्टर आदि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ए आर पी जय  प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र वर्मा, ओम प्रकाश व शिक्षक अमरेंद्र प्रताप सिंह, देव प्रकाश पांडे, बलजीत सिंह कनौजिया, रूपेश पांडे, राम सुंदर, मनीष वर्मा, रामानुज, अवधेश पांडे, चांद अली, राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button