सेहत

विटामिन-C से भरपूर किन्नू दूर करेगा ये समस्याएं, जानें फायदे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सर्दियों में कई सारे मौसमी फल आते हैं उन्हीं मौसमी फलों में से एक है किन्नू। किन्नू एक ऐसा मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर फल है जो सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होता है। इसमें विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, ग्लूकोज, फ्रुकटोज, सुक्रोज और कार्ब्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि सर्दियों में किन्नू खाने से क्या-क्या फायदे होंगे…

विटामिन-सी का अच्छा स्त्रोत

किन्नू में विटामिन-सी मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, स्किन अच्छी रहती है और यह प्लांट बेस्ड फूड्स माना जाता है जो कि आयरन को अब्जॉर्ब करने में भी मदद करता है।

पाचन रहेगा स्वस्थ

इसमें डाइटरी फाइबर मौजूद होता है जो पाचन को स्वस्थ रखने में मदद करता है। किन्नू खान से कब्ज दूर होती है और इसका सेवन करने से पाचन भी मजबूत बनता है।

पोटेशियम का नैचुरल सोर्स

किन्नू में पौटेशियम काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और फ्लूयड को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसे खाने से नर्व फंक्शन भी बेहतर होता है और मांसपेशियां अच्छी तरह से कार्य करती हैं।

नैचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स

किन्नू में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, क्रोनिक डिजीज का खतरा कम होता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।

हाइड्रेशन का अच्छा स्त्रोत

किन्नू में अच्छी मात्रा में पानी की मात्रा पाई जाती है ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और बॉडी अच्छे से कार्य करती है। यह त्वचा को साफ और मॉइश्चराइज्ड रखने में मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button