कला-साहित्य

विदाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

विदाई के वक्त पलकें

गीली करती हैं कन्याएँ

लेकिन ज्यादा रोने लगी

और वह क्यों कहने लगी

मां परदेस भेज रही है तू

खुद से दूर कर रही है तू

क्या-क्या सपने देखे हैं तूने

दिन-रात मोती मोती संजोये

पैसा है यह पिता का पसीना

इससे दहेज है तूने मां जोड़ा

न जाने क्यों मन घबराता है

मेरा कदम आगे नहीं जाता है

सब ले जा रही अपने साथ

फिर भी मन है मेरा परेशान

याद आ रही हैँ घटनाएं

और वह सारी ही नारियां

प्रताड़ित होती हैं हर रोज

कितनी संसार से की हैँ दूर

माता-पिता का जो उपहार

जाने क्यों लगता उनको कम

मुझे लगता नहीं मां डर पर

माता-पिता का न दुखे मन

नए मात पिता को देना

सम्मान बहुत ही है आसान

पर नहीं आसान सहना कि

जन्मदाता का हो अपमान

तब दिल टूट ही जाता है

मां-बापको रुलाया जाता है

पूनम पाठक बदायूँ

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button