कला-साहित्य
विद्यालय का महत्त्व

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मंदिर मस्जिद चाहे जाना हो प्यारे गुरुद्वारे,
विद्यालय को भूल न जाना, शिक्षा मंदिर प्यारे।
सभी शक्तियों का है दाता, सभी धर्मों का मूल,
हर जन को शिक्षित कर देता, मिट रहे अशिक्षा शूल।
जीवन में प्रकाश भर देता , तमस को करता दूर,
सभ्य सुशिक्षित संस्कारित कर, आत्म विश्वास हो पूर।
सभी धर्म की शिक्षा देकर, सार सभी को देता,
अच्छा क्या बुरा समझने की, क्षमता हमको देता।
बात पते की कहती अलका, मगर ना जाना भूल,
तुम शिक्षित तो जग महकेगा, ज्ञान का खिलता फूल।
मंदिर जाना मस्जिद जाना, हो जाना गुरुद्वारे,
विद्यालय को भूल न जाना, बच्चों प्यारे प्यारे।
डॉ0 अलका गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी’
लखनऊ उत्तर प्रदेश।




