गोंडा

विद्युत शार्टसर्किट से लगी आग दो घरों के गृहस्थी का सामान राख

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर/गोण्डा। बुधवार को देर रात विद्युत मीटर में शार्ट सर्किट हो जाने से दो घरों की हजारों रुपए की गृहस्थी के समान जल कर राख गए।आनन-फानन में ग्रामीणों ने फोन करके सब स्टेशन से विद्युत सप्लाई बंद करवाया।मनकापुर कस्बा से सटा ग्राम खजुरिहवा निवासी भगवती प्रसाद व बाबू लाल का परिवार बुधवार की रात में खाना खाकर सो रहा था कि अचानक रात 11 बजे बाबू लाल के घर में लगे विद्युत मीटर में शार्ट सार्किट हो जाने से आग लग गयी।

जिससे घर में रखे धान,गेहूं,कपड़ा,मोबाइल,सोलर प्लेट,सायकिल आदि गृहस्थी के सामान जलने लगे और आग पड़ोसी भगवती प्रसाद के घर में भी फैल गई। जिससे दोनों घरों के समान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पीड़ितों के अनुसार आगजनी में लगभग 60 हजार का नुकसान हुआ हैग्राम प्रधान रमाकांत सिंह के सूचना पर मौके पर पहुंचे लेखपाल अंकित कुमार श्रीवास्तव आगजनी में हुई क्षति का आकलन रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को देने की बात कही है।

वही उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि विद्युत मीटर में शार्ट सार्किट से आग लगी है। जिससे नियमानुसार देख कर कुछ सहयोग किया जायेगा।एसडीओ  ग्रामीण सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा घटना की जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button