फतेहपुर

विधिक जागरुकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर रणंजय कुमार वर्मा के निर्देशन में वृ़द्धाश्रम, फतेहपुर में मासिक निरीक्षण के साथ-साथ विधिक जागरुकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आज दिनांक-25.07.2023 को किया गया।

उक्त जागरुकता शिविर में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धजनो को शासन द्वारा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक पेंशन व अभिभावक के न रहने पर बाल कल्याण योजनाओ से सम्बन्धित मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की वार्डेन श्रीमती नीतू वर्मा, 02 सफाई कर्मी, 03 रसोइयां एवं एक भण्डारी उपस्थित पाये गये। वृद्धाआक्षम में 81 वृद्धजन उपस्थित पाये गये जिनमें 23 महिलाये एवं 58 पुरुष उपस्थित पाये गये।  वृ़द्धाश्रम में प्रत्येक इनमेट्स से बातचीत की गयी एवं उपस्थित वृद्धजनो से खान-पान चिकित्सा व्यवस्था व साफ-सफाई आदि की जानकारी व निरीक्षण किया गया। उपस्थित सम्बन्धित वार्डेन को निर्देशित किया गया कि पाकशाला में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था करवाये एवं वृद्धजनो को सुपाच्च व हल्का भोजन करवाये।

वृद्धाश्रम में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर द्वारा वृद्धजनो के अधिकारो एवं महिलाओ के अधिकारो के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी इसके अतिरिक्त वृद्धजनो के मनोरंजन हेतु साधन उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया। वृद्धजनो के टहलने हेतु वृद्धाश्रम के गार्डेन में साफ-सफाई कराये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। सभी वृद्धजनो को योग कराये जाने सम्बन्धी निर्देश वार्डेन को दिये गये। समय-समय वृद्धजनो की स्वास्थ्य की जांच कराये जाने हेतु उचित कार्यवाही किये जाने का निर्देश भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button