गोंडा

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने दिव्यांग बच्चो को किया पुरुस्कृत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा प्रांगण में आयोजित एकेडमिक स्पोर्ट एवं कल्चर मीट कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांग बच्चो का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम के आयोजको ने सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक गोण्डा को माँ सरस्वती की प्रतिमा भेंटकर उन्हे सम्मानित किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वालें बच्चों से वार्ता कर उनका परिचय प्राप्त किया तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया एवं रुपये 5000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। दिव्यांग बच्चें अपने बीच पुलिस अधीक्षक को पाकर काफी उत्साहित हुए।कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गोण्डा, पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी व प्रतियोगिता के आयोजकगण, बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button