गोंडा

विहिप ने एसडीएम को सौंपा 2 सूत्रीय मांग पत्र

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर (गोंडा)। विहिप पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम करवाने तथा कस्बा व ब्लाक क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर खुले में मांस-मछली बेचने वालों पर रोक लगाने की मांग की है। मंगलवार को विहिप प्रखंड अध्यक्ष महेश तिवारी व मंत्री वीर प्रताप सिंह के अगुवाई में जिला व प्रखंड के दर्जनों पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी आकाश सिंह को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।
जिसमे विगत माह में अदालत के आदेश पर प्रशासन द्वारा मस्जिदों के ऊपर एक से अधिक लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने तथा मानक के अनुसार आवाज को निर्धारित मानक के अनुसार करने का कार्य किया गया था।मजूदा समय मे नियमो का पालन न करके आवाज को अधिक तीव्र कर दिया गया है।जिससे बच्चों के पठन-पाठन में,मरीजों को तथा आम जनमानस को ध्वनि प्रदूषण का शिकार होना पड़ रहा है।जिस पर तत्काल रोक लगाई जाय।
खुले में सड़क के किनारे मटन,चिकन, मछली के विक्रय पर प्रतिबंध होने के बाउजूद भी क्षेत्र के मनकापुर-गोंडा मार्ग पर भिटौरा गांव के पास,मनकापुर-नाबगंज मार्ग पर कोतवाली के सामने,स्टेशन चौराहा के पास,मनकापुर-मछली गांव मार्ग पर बस स्टैंड के पास व आईटीआई तिराहा के पास,कस्बा-कर्बला मार्ग पर सेंट थॉमस स्कूल के पास व अन्य प्रमुख स्थानों पर सड़क के किनारे खुले में मांस-मछली का कारोबार हो रहा है।जिस पर तत्काल रोक लगाई जाय।विहिप व बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि जनहित को देखते हुए उपरोक्त मामलों में अति शीघ्र कार्यवाई की जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button