आगरा

वीर एकलव्य NGO ने नि:शुल्क लगाया मेडीकल कैंप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आगरा | फतेहाबाद की ग्राम पंचायत पारोली सिकरवार में वीर एकलव्य सेवा संस्था रजि० NGO, आगरा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर (मेडिकल कैंप) लगाया गया जिसमें पारौली सिकरवार के अलावा हिमायुपुर ईधौंन, ककरीली आदि गांवों के ग्रामीणों ने कैंप का लाभ लिया | मेडीकल मेडीकल कैंप का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के मेडिकल ऑफिसर डॉ०प्रमोद कुशवाह जी, डॉ०उदय प्रताप सिंह जी डॉ० रुची गुप्ता जी, तथा वीर एकलव्य सेवा संस्था के सभी पदाधिकारियों ने फीता काट कर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया | साथ ही संस्था ने उपस्थिति सभी महानुभावों को फूल मालाओं एवम् सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया |

मेडीकल कैंप में चिकित्सक टीम में डॉ० प्रमोद कुशवाह जी, डॉ० उदय प्रताप सिंह जी, डॉ० रुची गुप्ता जी, डॉ० विनोद कुमार जी, डॉ० पारस यादव जी, डॉ० गणेश बघेल जी, डॉ० राजकुमार जी, कु.आरती वर्मा, संजय जी, राम वर्मा, आदि टीम ने लगभग 1200 ग्रामीणों का हैल्थ चैकअप किया साथ ही अनेक प्रकार के रोगों के निदान के लिए सभी प्रकार की दवाईयो का वितरण किया । साथ ही चिकित्सक टीम का सहयोग रहा।

संस्था के कोषाध्यक्ष श्रीमान रामकुमार निषाद जी ने बताया कि वीर एकलव्य सेवा संस्था रजि०NGO आगरा में मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण,जागरूकता अभियान एवम् मृत्युभोज अभिषाप पर कार्य कर रही है | संस्था इस कार्यक्रम से पहले अनेकों लोगों को राहत पहुंचा चुकी हैं और आगे भी पहुंचाती रहेगी । डॉ० प्रमोद कुशवाह जी ने संस्था की भूरि भूरि प्रशंशा करते हुऐ कहा के आगरा क्षेत्र में संस्था मानव जीवन के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है ।

चिकित्सा कैंप में संस्था के सभी प्रबुद्ध पदाधिकारियों ने पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सहयोग किया | इस मौके परसंस्था के पधाधिकारी एवम् संस्था के अध्यक्ष विकाश वर्मा, सचिव एड०अवधेश कुमार निषाद मझवार , सहसचिव हिम्मत सिंह, भूरी सिंह जी, कृष्ण कुमार,महेश निषाद, सुनील कुमार, कमल सिंह, लाला राम, पीतम सिंह निषाद, देवीकनंद, गजेंद्र सिंह, आशुतोष निषाद, अजीत सिंह,माखन मल्लाह, ग्राम प्रधान छदामी लाल, जिला पंचायत सदस्य दिलकेश वर्मा, मुकेश कुमार निषाद, आदि लोग मौजूद रहें,संस्था का यह कार्य उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा । कुल मिलाकर कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button